बिना परमिशन के नार्थ हलके में बन रही है अवैध दो-दो मंजिली दुकानें व कोठियां -तंगी से झूज रही कारपोरेशन के खजाने को लग रहा है चूना* *

जालंधर(दीपक सैनी) आम आदमी पार्टी की सरकार जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने व गैर सामाजिक तत्वों को जड़ से उखाड़ने में हर संभव प्रवास कर रही है वहीं कुछ शरारती लोग उनके प्रयासों पर पानी फेर रहें हैं जो अपने फायदे के लिए सरकार को लाखों का चूना लगाकर अपनी जेबें भर रहे हैं।

इसी तरह नार्थ हलके के थ्री स्टार कॉलोनी कोटला रोड़ के कुछ प्रॉपर्टी डीलर जो राजनीतिक व सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से दुकानें और कोठियां बनाकर लोगों को महंगे दामों पर बेच कर अपनी जेबें भर रहे हैं और सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। भगवान के नाम पर अपना प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला जो लोगों को लूट रहा है और भगवान के नाम को भी बदनाम कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है।

प्रॉपर्टी डीलर जो अवैध कॉलोनी में प्लांट और कोठियां में पानी के ट्यूबवैल बोर करवा कर लाखों रुपए लूट रहा है। नगर निगम द्वारा बिना परमिशन के कोई भी बोर नहीं करवा सकता मगर यह डीलर लोगों को राहत देने की ऐवज में बोर करवा कर दे रहे हैं और लोगों से उसकी मोटी रकम वसूल रहा है। वहीं अवैध कालोनी में प्रापर्टी खरीदने और घर दुकान लेने वाले लोग पानी टूटी सड़कों, सीवरेज समस्या से परेशान हैं। पीड़ित ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर जो कोठियां और दुकान में इतना घटिया मटेरियल लगता है कुछ महीने में कोठी में दरारें, टायले तक बैठ जाती है।

शिकायत करने पर उन्हें धमकाता है। उनका कहना होता है सिर्फ कोठी बेचने तक सीमित है जिससे लोग बहुत परेशान है। डीलर खुद कहता है कि उसकी एक नेता और नगर निगम, पुडा व बिजली बोर्ड में पूरी सैटिंग है पिछले बीस साल से वह सभी की जेब भर कर पूरी सैटिंग से काम करता है अगर कोई शिकायत करता है तो सरकारी मुलाजिम अपने आप उसके खिलाफ आई शिकायत बंद कर देते हैं।

अगर ज्यादा परेशानी हो तो उक्त नेता के फोन से काम हो जाता है। पीड़ित ने बताया कि डीलर लोगों को घटिया मटेरियल से कोठियां बनाकर बेच रहा है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन को उच्च स्तरीय जांच करवा कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।