‘घर चले जाओ’, कनाडा में आवाज उठाने पर भारतीयों को मिली नसीहत, भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्र

Indian Students PGWP Issue: कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी सिर्फ एक ही मांग है- हमने यहां पढ़ाई की है, इसलिए हमें पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) मिले। भारतीय छात्र उन 1000 के करीब विदेशी स्टूडेंट्स में शामिल हैं, जिन्हें IRCC ने PGWP देने से इनकार कर दिया है। भारतीय छात्रों ने कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैलगेरी शहर में स्थित जिस पोर्टेज कॉलेज से डिग्री ली थी, अब वे उसी के बाहर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट नहीं दिए जाने से भारतीय छात्र नाराज हैं, क्योंकि उनका करियर अब दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बातों को सुना जाएगा, क्योंकि वे कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए उन्हें चौबीसों घंटे विरोध-प्रदर्शन शुरू करना पड़ रहा है। पोर्टेज कॉलेज के बाहर जहां एक हजार छात्र विरोध कर रहे हैं, वहीं लगभग 5-6 छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।