Agriculture Course Admission after 12th: भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज कृषि केवल खेती तक सीमित नहीं रह गई है। आधुनिक तकनीक, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसीजन फार्मिंग, जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और एग्री-बिजनेस के बढ़ते विस्तार ने कृषि क्षेत्र को रोजगार और उद्यमिता का बड़ा केंद्र बना दिया है। एग्रीकल्चर फील्ड में भी करियर की अच्छे अवसर आ रहे हैं और कुछ वर्षों के बदलते ट्रेंड्स में यह देखने को भी मिला है।
यदि आपने 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर) से पढ़ाई की है और अपने करियर के लिए एक ऐसा क्षेत्र चुनना चाहते हैं, जिसमें सरकारी नौकरी, प्राइवेट फील्ड, रिसर्च, एजुकेटर या फिर खुद के बिजनेस के विकल्प हैं। यहां 42 साल अनुभवी प्रोफेसर ने 12वीं के बाद एग्रीकल्चर कोर्सेस जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।
12वीं के बाद कृषि की पढ़ाई क्यों करें?
आज कृषि शिक्षा का उद्देश्य केवल खेती-किसानी सिखाना नहीं है, बल्कि छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन, मृदा एवं जल प्रबंधन, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विपणन, जैव प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा आदि का विशेषज्ञ बनाना है। शारदा यूनिवर्सिटी के 42 साल अनुभवी प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह सिवाच ने बताया कि एग्रीकल्चर एजुकेशन के बाद छात्रों के पास रोजगार के लिए अच्छे अवसर हैं-
- सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर।
- कृषि वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता बनने का अवसर।
- बैंकिंग और ग्रामीण विकास क्षेत्र में रोजगार।
- एग्री-स्टार्टअप एवं उद्यमिता की संभावनाएं।
- कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि प्रसार सेवाओं में चयन के अवसर।
- विदेशों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर।
12वीं के बाद एग्रीकल्चर के प्रमुख कोर्स
12वीं के बाद कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कई अच्छे और डिमांडिंग कोर्स हैं। छात्र अपनी रुचि के आधार पर एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री और फिशरीज जैसे विकल्पों का चयन कर सकते हैं-
