पंजाब के 3 जिलों में 17 अगस्त को छुट्टी का एलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

जालंधर (RHN) पंजाब भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी और आम लोगों ने भाग लिया। सरकार ने तीन जिलों में छुट्टी का एलान किया है। जालंधर, मोहाली और होशियारपुर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया गया।

मोहाली और होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान भी स्थानीय प्रशासन की ओर से 17 अगस्त को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया।

इस मौके पर उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों की मेहनत की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी शानदार और देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियां दी।