Green Card Updates: अमेरिका में एक ऐसे बिल को पास कराने की मांग हो रही है, जिसके जरिए 7 साल तक देश में रहने वालों को ग्रीन कार्ड मिल सकती है। अमेरिकी सांसद एलेक्स पाडिला ने एक ऐसा कानून लाने की अपनी कोशिशों को फिर से तेज कर दिया है, जो 80 लाख से ज्यादा लंबे समय से रह रहे प्रवासियों के लिए कानूनी रूप से परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करना आसान हो जाएगा। इसमें लाखों भारतीय भी शामिल हैं, जो लंबे वक्त से अमेरिका में हैं।
अमेरिकी सांसद एलेक्स पाडिला ने तर्क दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार इमिग्रेशन से जुड़े बदलावों को तेज कर रही है। इसे देखते हुए अमेरिकी कांग्रेस को इमिग्रेशन कानूनों को आधुनिक बनाना चाहिए। अमेरिका में आप्रवासियों के लिए परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। H-1B वीजा पर काम करने गए भारतीयों के लिए भी ग्रीन कार्ड का वेटिंग टाइम काफी ज्यादा है, जो चिंता की बात है।
किस बिल को पास कराने की हो रही जद्दोजहद?
एलेक्स पाडिला सीनेट ज्यूडीशियरी इमिग्रेशन सबकमिटेड के रैंकिंग मेंबर हैं। उन्होंने सांसदों ने ‘रिन्यूइंग इमिग्रेशन प्रोविजंस ऑफ द इमिग्रेशन एक्ट ऑफ 1929’ को पारित करने की गुजारिश की है। ये एक ऐसा बिल है, जो पहली बार पिछले साल पेश हुआ था। इसमें कहा गया था कि अमेरिकी इमिग्रेशन कानून लंबे समय से चले आ रहे रजिस्ट्री प्रावधान को अपडेट किया जाए।
इसके जरिए कम से कम 7 साल से लगातार अमेरिका में रहने वाले विदेशी वर्कर्स को वैलिड परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करने का मौका मिल जाएगा, बशर्ते उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो और वे अन्य मौजूदा ग्रीन कार्ड शर्तों को पूरा करते हों।
