पंजाबी बाग में छठ पूजा का भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी; नगर में लगे बड़े-बड़े फ्लेक्स

जालंधर(Deepak Saini) पंजाबी बाग, पठानकोट रोड पर इस बार छठ पूजा महापर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से छठा वार्षिक छठ पूजा महापर्व 15 नवंबर को बेदी मेडिकल स्टोर के साथ लगते प्लॉट में आयोजित किया जा रहा है।आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। व्रतियों की सुविधा के लिए छठ पूजा घाट भी पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। वहीं, आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स भी लगाए गए हैं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी के उपाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि 14 नवंबर की शाम को श्रद्धालुओं के लिए गन्ने का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर की रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक भगवान के सुंदर-सुंदर स्वरूपों की भव्य झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे।

इसके साथ ही कार्यक्रम के तहत माता रानी का विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न होगा।दीपक सैनी ने बताया कि पंजाबी बाग में पहले भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इस बार छठ पूजा महापर्व को विशेष रूप से भव्य और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन लोगों का दिल जीतने में सफल रहेगा।उन्होंने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समय पर पहुंचकर छठ पूजा महापर्व में शामिल हों, भगवान सूर्य देव और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन का आनंद लेकर पुण्य के भागी बनें।इस मौके पर कमेटी के सदस्य मंतोष सिंह, धरमिंदर कुमार, सतनाम सिंह, मनबोध कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, राजकरण, गणेश शाह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।