रेरु से राओवली तक लाखों के पटाखों के भंडार की चर्चा, आखिर किस बड़े नेता का है माल? रात को हो सकता है बड़ा खुलासा!

जालंधर(Deepak Saini) दीवाली के मौके पर पटाखा मार्केट का मामला पहले ही विवादों में रहा है, जो अदालत तक भी पहुँचा। बाद में आपसी सहमति बनने के बाद मार्केट लगाने का रास्ता साफ हो गया। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया और गंभीर सवाल सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेरू चौक से राओवली वाली के बीच पड़ने वाले गांवों और आसपास के रिहायशी इलाकों में लाखों रुपये की कीमत के पटाखों का भारी भंडार होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि यह भंडार किसी अज्ञात स्थान पर किया गया है, बड़े सवाल ये हैं कि अगर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रिहायशी इलाके में रखे गए हैं, तो क्या संबंधित विभाग से जरूरी अनुमति ली गई है? क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है? क्योंकि पटाखों का भंडारण कोई सामान्य बात नहीं है, थोड़ी सी लापरवाही आसपास रहने वाले लोगों के लिए जान-माल का गंभीर खतरा बन सकती है।सूत्र बताते हैं कि इस कथित भंडार का संबंध किसी प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति से हो सकता है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब सवाल ये है कि पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति मिलना और बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण करना, क्या दोनों एक ही बात है? अगर भंडारण के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई, तो इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे किसके संरक्षण में और किसकी अनुमति से रखे गए? इस पूरे मामले में आज रात एक बड़ा खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अब देखना होगा कि सामने आने वाली जानकारी में कितनी सच्चाई है और जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। आखिर में सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिवाली पर लोगों की खुशियों के बीच अगर किसी रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण हो रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? “पटाखा मार्केट को अनुमति मिली, लेकिन कथित गुप्त भंडार पर सवाल बरकरार। रेरु से राओवाली तक लाखों के पटाखे कहाँ जमा हैं? आज रात हो सकता है बड़ा खुलासा!”